logo

क्रिकेट के बादशाह हम : तीनों फॉर्मेट में भारत बनी नंबर-1 टीम

696.jpg

द फॉलोअप डेस्क
क्रिकेट जगत में भारत की बादशाहत कायम हो गई है। भारत अब क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर- 1 टीम बन गई। बुधवार को जारी आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ते हुए नंबर एक पर कब्जा जमा लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया अब क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बन गई है। नागपुर में आस्ट्रेलिया को हराने के बाद प्वाइंट टेबल भारत के 115 हो गए। वहीं, 111 प्वाइंट के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे नंबर पर खिसक गई है। बताते चलें कि टीम इंडिया वनडे और टी-20 में भारतीय टीम पहले से नंबर-1 पोजिशन पर विराजमान है।

 

ऐसा करने वाली दूसरी टीम बनी टीम इंडिया
क्रिकेट इतिहास में अभी तक तीनों फॉर्मेट में नंबर पर कब्जा जमाने का कारनामा करने वाली दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले यह कारनामा साउथ अफ्रीका की टीम ने किया था। भारत को टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पोजीशन बरकरार रखने के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज को 2-0 या इससे बेहतर अंतर से जीतना होगा। वहीं, आईसीसी रैंकिंग के अनुसार खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात करें तो मोहम्मद सिराज वनडे में नंबर वन बॉलर हैं। टी-20 में सूर्य कुमार यादव नंबर एक और टेस्ट में नंबर एक ऑलराउंड रवींद्र जडेजा हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT