डेस्क:
भारत ने इंग्लैंड को 169 रनों का लक्ष्य दिया है। हार्दिक पंड्या की शानदार बल्लेबाजी के बदौलत भारतीय टीम ने 168 रन बनाए। पंड्या ने 63 रन बनाए उन्होंने 29 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। पांड्या ने इस दौरान 5 छक्के और 4 चौके जड़े हैं। वहीं,विराट कोहली ने भी 51 रन भारत के खाते में जोड़े। इस दौरान विराट ने 4 छक्का और 1 चौका मारा।

टीम की शुरूआत उतनी अच्छी नहीं
भारतीय टीम की शुरूआत उतनी अच्छी नहीं रहीं। टीम को पहला झटका 9 रन पर ही लगा। के.एल राहुल 5 रन बनाकर जोस बटलर की बॉल पर क्रिस वोक्स को आसान कैच देकर वापस लौट गए। वहीं,रोहित शर्मा 27 रन बनाकर जोर्डन की गेंद पर कैच आउट हुए। फिर क्रिज पर सूर्यकुमार यादव उतरे। भारतीय फैंस को इनसे काफी उम्मीद थी लेकिन सूर्य 14 रन बनाकर ही आउट हो गए। फिर बल्लेबाज करने हार्दिक पांड्या आए। उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर 61 रन जोड़े। 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर ऋषभ पंत आउट हुए। पंत 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दाएं हाथ के बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर आए। आखिरी बॉल पर ने चौका मारा लेकिन वो हिट विकेट आउट हो गए।