डेस्क:
भारत और न्यूजीलैंड (India and New Zealand) के बीच तीसरा और आखिरी वनडे सीरीज (one day series) का मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए 47.3 ओवर में भारत को 219 रन पर ढेर कर दिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी ने 3.5 ओवर में 9 रन बना चुकी है। न्यूजीलैंड की ओर से फिन ऐलेन डेवोन कॉनवे क्रिज पर मौजूद हैं।

वॉशिंगटन सुंदर ने खेली अर्धशतकीय पारी
भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं श्रेयस अय्यर ने 49 रन बनाए। कप्तान शिखर धवन ने 28 रनों का योगदान दिया। शुभमन गिल ने 13, हुड्डा-चाहर ने एक समान 12-12 रन जोड़े। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फिर फ्लॉप रहे। उन्होंने 10 रन बनाए। वहीं भारतीय टीम 50 ओवर तक खेल सकी। कीवी गेंदबाजों उसे नियमित अंतराल में झटके देते रहे और टीम बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं हुई।
न्यूजीलैंड के पास बढ़त
तीन मैचों के वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। जबकि दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। इसके साथ ही इस सीरीज में न्यूजीलैंड के पास 1-0 की बढ़त है। आज कीवी की टीम स मैच को जीतकर सीरीज अपने कब्जे में करना चाएगी। वहीं भारतीय टीम की कोशिश होगी कि वो इस मैच को जीतकर सीरीज को बराबरी पर खत्म करना चाहेगी।

भारत की प्लेइंग-11
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और यजुवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउदी और लॉकी फर्ग्युसन।