डेस्क:
भारत (India) ने बांग्लादेश (Bangladesh) को 2 टेस्ट मैचों के टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में 3 विकेट से हरा दिया। इस जीत से भारत ने दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। उसने चौथी बार बांग्लादेश को उसके घर में क्लीन स्वीप किया है। बता दें कि भारत ने पहला टेस्ट 188 रन से जीता था।

श्रेयस और अश्विन की अर्धशतकीय साझेदारी
मैच के चौथे दिन (रविवार) को भारत ने 145 रन के लक्ष्य को 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इसके साथ ही भारत ने श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत दिला दी। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की सीरीज में 2-0 से बांग्लादेश का सफाया कर दिया।

भारत की प्लेइंग-11
केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज।