logo

T-20 World Cup 2022 : भारत-पाकिस्तान महामुकाबला आज, दिवाली से पहले देशवासियों के तोहफा देने उतरेगी भारतीय टीम

india_vs_pak_T20.jpg

डेस्क:
T20 विश्व कप का आगाज 16 अक्टूबर से हो चुका है। इस फॉर्मेट में भारत का पहला मुकाबला पकिस्तान की टीम से है। मुकाबला 1:30 बजे से मेलबर्न में में खेला जाएगा। इस मैच को इतंजार दुनिया भर के किक्रेट फैंस कर रहे हैं। भारतीय टीम के लिए देशवासियों के दिवाली का तोहफा देने का सुनहरा मौका है। बता दें कि टी-20 विश्व कप में अब तक दोनों टीमें छह बार आमने-सामने हुई हैं। भारत ने पांच बार जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान सिर्फ एक बार जीतने में सफल रहा है।


कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Weather.Com के मुताबिक, 23 अक्टूबर को अब मेलबर्न में बारिश होने के आसार कम हो गए हैं। पहले दिन में जहां 80 फीसदी तक बारिश के आसार थे, अब वह 25 फीसदी के आसपास चले गए हैं। हालांकि, रविवार रात को अभी भी 90 फीसदी तक बारिश के आसार हैं। बता दें कि भारतीय समयानुसार भले ही दोपहर 1.30 बजे मैच हो रहा है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के वक्त के अनुसार यह मैच मेलबर्न में शाम 7 बजे शुरू होगा।
कहां देखे मुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर देख सकते हैं। इसके साथ ही मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर भी लाइव आएगा। यहां इसे फ्री में देख सकते हैं।


पिच का हाल
MCG पर पिछले 5 मुकाबलों में टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीत है। इन पांच मुकाबलों में सबसे बड़ा स्कोर 175 रन रहा है जो ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। पहली पारी में औसत स्कोर 145 रन है। दूसरी पारी का औसत स्कोर 140 रन है। भारत ने इस मैदान पर एक पारी में सबसे अधिक 184 रन का रिकॉर्ड बना रखा है। पाक का इस मैदान औसत स्कोर 125 रन है। यहां की पिच तेज गेंदबाजों को मदद करती है। इस पिच पर 59 विकेट पेसर्स ले चुके हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत/दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्सर पटेल, युजवेंद्र चहल/रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।

पाक की संभावित प्लेइंग-11

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी।