डेस्क:
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 (T-20 World Cup) में आज भारत का सामना बांग्लादेश से होना वाला है। मुकाबला एडिलेड में दोपहर 230 बजे से खेला जाएगा। बता दें कि अखिरी मुकाबले में टीम इंडिया को साउथ अफ्रिका से 5 विकेट की कारारी हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर बांग्लादेश ने रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे को 3 रन से हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की है। वहीं सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए यह मैंच काफी अहम है।

पिच का हाल
इस वर्ल्ड कप में अभी एडिलेड में कोई मुकाबला नहीं हुआ है। अगर ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग बिग बैश को आधार मानें तो यह एक हार्ई स्कोरिंग ग्राउंड है। यहां रात में होने वाले मुकाबलों में पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसत स्कोर 170 रन रहा है। टीम इंडिया के लिए अच्छी बात यह है कि उसने यहां खेले अपने एकमात्र टी-20 मैच में जीत हासिल की है। भारत ने 2016 में यहां ऑस्ट्रेलिया को 37 रन से हराया था।
कब और कहां देखे मुकाबला
भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर 12 का 23वां मुकाबला दोपहर 1:30 से खेला जाएगा। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं आप लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी।

भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, भवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह