डेस्क:
टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के आखिरी लीग मैच में आज भारत का मुकाबला जिंबाब्वे (India vs Zimbabwe) से होने वाला है। सुपर-12 राउंड का यह आखिरी मैच होगा। इस टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। बता दें कि ग्रुप 2 से सेमीफाइनल क्वालिफिकेशन की दौड़ में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने बड़ी छलांग लगाई है। अब भी भारत 6 अंकों के साथ टेबल में टॉप पर बना है। नीदरलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका की हार से भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है।

कब और कहां देखे मुकाबला
जिंबाब्वे से मैच भारतीय टाइम अनुसार दोपहर 1:30 बजे से मेलबर्न में खेला जाएगा। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं आप लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी। बता दें कि मेलबर्न में भारतीय टीम दूसरी बार इस टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगी। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ उसका पहला मुकाबला यही हुआ था। तब टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की थी। उस मैच पर बारिश का साया था। मुकाबले के दिन पूरे दिन बादल छाए रहे थे, लेकिन बारिश नहीं हुई थी।
कैसा रहेगा मौसम
वेदर डॉट कॉम के मुताबिक, बारिश के कारण मैच के बाधित होने की संभावना बहुत कम है। हालांकि, मैच के दौरान बादल छाए रह सकते हैं। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। उस समय मेलबर्न में शाम के सात बज रहे होंगे। बता दें कि अब तक यहां 3 मैच बारिश में धुल चुके हैं। यहां मौसम बदलते देर नहीं लगती इसलिए कह नहीं सकते की बारिश की आशंका ज्यादा है या कम।

भारत की प्लेइंग-11
केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, दीपक हुड्डा।
जिंबाब्वे की प्लेइंग-11
वेस्ले मधेवेरे, क्रेग एर्विन (कप्तान), रेजिस चकबवा (विकेटकीपर), सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, मिल्टन शुंबा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, तेंदई चतरा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुन्योन्गा, क्लाइव मडांडे।