logo

T-20 World Cup 2022 : विराट ने खेली ‘विराट’ पारी, रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया

kohli_winning_moment.jpg

डेस्क:
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) की शुरूआत जीत के साथ की है। भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने देशवासियों को दिवाली के तोहफा दिया है। बता दें कि भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाक की टीम 159 रन ही बना सकी। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने आखिरी ओवर तक लड़कर मैच को अपने नाम कर लिया।

विराट कोहली ने नाबाद 82 रन बनाए
आखिरी ओवर में विराट ने नो बॉल पर सिक्स लगाया। इसके बाद फ्री हिट पर बोल्ड हुए, लेकिन इस पर भी 3 रन ले लिए। इसके बाद डीके आउट हुए। 2 गेंदों पर 2 रन चाहिए थी। नवाज ने वाइड फेंकी और फिर अश्विन ने आखिरी बॉल पर जिता दिया। विराट कोहली ने नाबाद 82 रन की पारी खेली। वहीं भारतीय टीम की ओर अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने 3-3 विकेट झटके।