logo

T-20 World Cup 2022 : भारत ने जीता टॉस, किया बल्लेबाजी का फैसला

team_india1.jpg

डेस्क:

भारत ने जिंबाब्वे के खिलाफ मैच जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है।भारतीय टीम में एक बदलाव है दिनेश कार्तिक के जगह ऋषभ पंत को मौका दिया गया है।

कब और कहां देखे मुकाबला
 जिंबाब्वे से मैच भारतीय टाइम अनुसार दोपहर 1:30 बजे से मेलबर्न में खेला जाएगा। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं आप लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी। बता दें कि मेलबर्न में भारतीय टीम दूसरी बार इस टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगी। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ उसका पहला मुकाबला यही हुआ था। तब टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की थी। उस मैच पर बारिश का साया था। मुकाबले के दिन पूरे दिन बादल छाए रहे थे, लेकिन बारिश नहीं हुई थी।

भारत की प्लेइंग-11
केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या,ऋषभ पंत  (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।