logo

INDvsAUS 3rd test : पहली पारी में 109 रन पर सिमटी भारतीय पारी, विराट के बनाए सबसे ज्यादा रन

third_test.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) के तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने खेला जा रहा है। मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम (Holkar Stadium) में खेला जा रहा है। पहले पारी में टीम इंडिया 109 रन पर ही सिमट गई। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी कर रही है। 12 के स्कोर पर पहला झटका लगा। रवींद्र जडेजा ने पारी के दूसरे ओवर में ही ट्रेविस हेड को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। हेड छह गेंदों में नौ रन बना सके। फिलहाल उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर हैं। वहीं भारत की ओर से विराट कोहली ने 22 रन बनाए। जबकि शुभमन गिल ने 21 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से मैथ्यू कुहनेमन ने 5 विकेट चटकाए, जबकि नाथन लायन को 3 विकेट मिले। बता दें कि टीम इंडिया चार मैचों की टेस्ट सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT