logo

T-20 World Cup 2022 : इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच होगा फाइनल मुकाबला, भारत का सफर खत्म

india_2.jpg

डेस्क:

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में भारत का सफर खत्म हो गया है। इंग्लैंड से एकतरफा मुकाबला हारने के बाद भारतीय टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया। जोस बटलर (joss butler) और एलेक्स हेल्स (Alex Hales) की शानदार पारी ने टीम को शानदार जीत दिला दी। इसके साथ ही फाइनल में खेलने वाली दोनों टीमों का नाम सामने आ गया है। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच फाइनल खेला जाएगा। 

इंग्लिश ओपनर्स ने किया कमाल
इंग्लिश ओपनर्स एलेक्स हेल्स ने 183 के स्ट्राइक रेट से 86 बनाए। कप्तान जोस बटलर ने 163 के स्ट्राइक रेट से 80 का स्कोर किया। दोनों ही बल्लेबाजों ने कोई गलती नहीं की और बड़ी ही आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।