डेस्क:
एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में आज एक बार फिर भारत (India) और पकिस्तान (Pakistan) की टीम आमने-सामने होगी। यह महामुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। बता दें कि 4 साल बाद यह पहला मौका होगा जब दोनों टीमें 8 दिन के अंदर एक दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आएंगी। इससे पहले 2018 के एशिया कप में दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए थे और दोनों मैच में टीम इंडिया को जीत मिली थी।

कहां और कब देखे ये महामुकाबला
दोनों टीमों के बीच सुपर-4 राउंड का मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। वहीं, टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा। मैच का लाइव प्रसारण फैंस भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख सकेंगे। ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी+ हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं।
पहले मुकाबले में भारत ने पाक को 5 विकेट से दी थी मात
भारत और पकिस्तान के बीच पहला मुकाबला 28 अगस्त को खेला गया था जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी थी। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेकर टीम इंडिया ने पाक के 19.5 ओवर में 147 रन पर ही ढ़ेर कर दिया था। इसके जवाब में भारत ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया था। हार्दिक पंड्या भारत की जीत के हीरो साबित हुए थी। उन्होंने गेंदबाजी में कमाल करते हुए तीन विकेट लिए, फिर दबाव भरे पलों में बेहतरीन पारी खेलते हुए 17 गेंदों पर 33 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।

दोनों टीमें प्लेइंग 11 करेगी बदलाव
आज के महामुकाबले से पहले दोनों टीमों को बड़ा झटका लगा है। जहां एक तरफ टीम इंडिया के रविंद्र जडेजा पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वहीं आवेश खान का आज खेलना मुश्किल लग रहा है। दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम से भी तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। इससे पहले शाहीन अफरीदी मोहम्मद वसीम जूनियर भी इंजरी के कारण एशिया कप 2022 से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में दोनों टीमों केप्लेइंग इलेवन में बदलाव तय है।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आर. अश्विन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हसन अली, हारिस रउफ और नसीम शाह।