द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
बीसीसीआई की महिला चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है। टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसकी जमीन पर 1 टेस्ट, 3 एकदिवसीय और 3 टी20 मैच खेलेगी। चयन समिति ने तीनों फॉर्मेट के लिए टीम का चयन किया है। टेस्ट स्क्वॉयड में कप्तान स्मृति मंधाना के अलावा शेफाली वर्मा, प्रतीका रावत, हरमनप्रीत कौर, जेमिमाह रोड्रिग्ज, हरलीन देओल, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, श्रीचरनी, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, जिंतीमनी कलिता और सयाली सतघरे को शामिल किया गया है।

एकदिवसीय फॉर्मेट में जेमिमा-यास्तिका की वापसी
एकदिवसीय सीरीज के लिए कप्तान स्मृति मंधाना की अगुवाई में शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमाह रोड्रिग्ज, हरलीन देओल, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, श्रीचरनी, बैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, जिंतीमानी कलिता और सयाली सतघरे का चयन किया गया है।

टी20 सीरीज में रेणुका सिंह ठाकुर की वापसी
टी20 सीरीज के लिए स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम में शेफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष, जी कमलिनी, अनुष्का शर्मा, दीप्ति शर्मा, श्रीचरनी, प्रेमा रावत, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और सयाली सतघरे का चयन किया गया है।