डेस्क:
भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women's cricket team) ने इंग्लैंड के खिलाफ 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। कैंटबरी में खेले गए दूसरे मुकाबले को टीम इंडिया ने 88 रनों से जीत लिया। हरमनप्रीत सिंह (Harmanpreet Singh) की कप्तानी वाली टीम को इंग्लैंड की सरजमीं पर 23 साल बाद वनडे सीरीज में जीत मिली है। इससे पहले भारत को 1999 में अंजुम चोपड़ा (Anjum Chopra) की कप्तानी में 2-1 से जीत मिली थी।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी थी टीम इंडिया
दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की थी। कप्तान हरमनप्रीत कौर की शतकीय पारी के बदौलत भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 333 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। इसमें हरलीन देओल ने 58 रनों की आतिशी पारी खेली। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम 334 रनों के टारगेट के जवाब में 44.2 ओवर में 245 रन बनाकर ही ढेर हो गई। टीम के लिए सिर्फ डेनिले वाइट ने 65 रनों की पारी खेली। जबकि भारतीय टीम के लिए तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए ।

स्मृति मंधाना ने किये अपने 3,000 रन पूरे
इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने वनडे क्रिकेट में अपने 3,000 रन पूरे किए। वह महिला वनडे मैचों में यह उपलब्धि हासिल करने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी बन गईं। उनसे पहले पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज और वर्तमान कप्तान हरमनप्रीत कौर ऐसा कर चुकी हैं। उन्होंने सबसे तेज 3 हजार रन बनाने के मामले में पूर्व कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 88 पारियों में यह आंकड़ा पार किया था।