डेस्क:
इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) अब अपने पुराने रूप में लौटने जा रहा है। जिसमें टीमें अपने घरेलू मैदान और विरोधी टीम के मैदान पर मैच खेलती थी। BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने इसके लिए स्टेट यूनिट्स को संदेश भेज दिया है। उन्होंने कहा- 'IPL को अगले साल से हम घरेलू मैदान और विरोधी टीम के मैदान पर खेलने वाले फॉर्मेट में आयोजित करेंगे। सभी 10 टीमें अपने घरेलू मैच अपने तय स्थल पर खेलेंगी।'

पुराने प्रारूप में खेला जाएगा आईपीएल
वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी फैलने के कारण IPL कुछ स्थानों पर ही आयोजित किया गया। वर्ष-2020 में इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के 3 स्थानों दुबई, शारजाह और अबुधाबी में खाली स्टेडियमों में किया गया था। वर्ष 2021 में इस टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन 4 स्थानों दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई और चेन्नई में किया गया। लेकिन अब महामारी नियंत्रण में है और इसलिए यह लीग घरेलू मैदान और विरोधी टीम के मैदान के पुराने प्रारूप में खेली जाएगी। BCCI 2020 के बाद पहली बार अपना पूर्ण घरेलू सत्र का आयोजन कर रहा है जिसमें टीमें घरेलू और विरोधी टीम के मैदान के पुराने प्रारूप में खेल रही हैं।

महिलाओं IPL के आयोजन की तैयारी जारी
बोर्ड अगले साल फरवरी-मार्च में महिलाओं के IPL का आयोजन भी कराने जा रहा है। इस संबंध में बोर्ड ने स्टेट यूनिट्स को मेल भी भेजा है। इसका फॉर्मेट अगले महीने होने जा रही एनुअल जनरल मीटिंग में तय हो सकता है। इसके अलावा बोर्ड BCCI लड़कियों के अंडर-15 वनडे टूर्नामेंट को भी आयोजित करने जा रहा है।