logo

Sports : ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज डबल सेंचुरी बनाने वाले खिलाड़ी बने

ishan.jpg

डेस्क:
भारत और बांग्लादेश (India and Bangladesh) के बीच हो रहे तीसरे वनडे में  भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन (Ishaan Kishan) ने शानदार प्रदर्शन किया है। ईशान किशन ने इंटरनेशनल क्रिकेट की सबसे तेज डबल सेंचुरी जमाकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने 126 बॉल में यह कारनामा किया है। वहीं विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी अपना 72 वां शतक जड़ दिया है। हालांकि भारतीय टीम यह सीरीज हार चुकी है। वहीं दूसरे मैच में चोटिल हुए कप्तान रोहित शर्मा की जगह ईशान किशन को दिया गया था, जिसका उन्होंने बखूबी इस्तेमाल किया है। बता दें कि 24 साल के किशन ने क्रिस गेल (138 बॉल पर) को पीछे छोड़ा। गेल ने 2014 में जिम्बाब्वे के खिलाफ यह कारनामा किया था। वहीं भारत की ओर से रोहित शर्मा ने यह कारनामा 3 बार किया है। 

टीम इंडिया ने दो बदलाव
सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने दो बदलाव किए गए। कप्तान रोहित शर्मा और दीपक चाहर चोटिल हैं। ऐसे में ईशान किशन और कुलदीप यादव को प्लेइंग में शामिल किया गया है। बांग्लादेश भी दो बदलाव के साथ उतरी है। उसने नजमुल हसन शान्तो की जगह यासिर अली और नसूम की जग तस्कीन को चुना है।


भारत की प्लेइंग-11
 केएल राहुल (कप्तान), ईशान किशन, शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक।