डेस्क:
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने सिंगल्स फाइनल में जीत हासिल कर गोल्ड अपने नाम कर लिया है। उनका सामना मलेशिया के वर्ल्ड नंबर-4 त्जे यंग से था। लक्ष्य सेन शानदार खेल दिखाते हुए पदक अपने नाम किया। हालांकि, पहले मुकाबले में लक्ष्य को हार का सामना पड़ा लेकिन उन्होंने दूसरे मैच से शानदार कमबैक किया।

निर्णायक मुकाबले में 21-16 से जीता
पहले मुकाबले में लक्ष्य को 21-19 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरे मुकाबले में लक्ष्य ने 21-9 से अपने नाम किया। तीसरे और निर्णायक मुकाबले को 21-16 से जीता। बता दें कि ये दोनों पहले भी आमने-सामने आ चुके हैं। दोनों बार लक्ष्य सेन के आगे मलेशियाई प्लेयर की एक नहीं चली। दोनों ही बार भारतीय स्टार शटलर ने बाजी मारी।

दुनिया के 10वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन
दुनिया के 10वें नंबर के शटलर लक्ष्य सेन का CWG में दूसरा मेडल जीता है। इससे पहले उन्होंने इसी बार मिक्स्ड टीम इवेंट में सिल्वर जीता था। अब इसी सीजन में उनके पास गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। लक्ष्य के इस पदक के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के खाते में कुल 57 मेडल आ चुका है। जिसमें 20 गोल्ड,15 सिल्वर औऱ 22 कांस्य पदक शामिल हैं।