logo

INDvsNZ : आखिरी मुकाबला बारिश के कारण रद्द, भारत ने 1-0 से सीरीज पर किया कब्जा

third.jpg

डेस्क:
भारत और न्यूजीलैंड (India and New Zealand) के बीच नेपियर में खेला जा रहा आखिरी मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। जिसके बाद भारत ने 1-0 से सीरीज जीत लिया है। तीन मैचों के टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम ने 19.4 ओवर में 160 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट झटके। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 9 ओवर में 4 विकेट खोकर 75 रन बना लिए थे। तभी बारिश के कारण मैच बीच में ही रूक गई और उसके बाद एक और बॉल का मैच नहीं हो सका। आखिरी में मुकाबले को टाई घोषित कर दिया गया। इस सीरीज के हर मैच में बारिश का साया देखने को मिला है। पहला मुकाबले भी बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं दूसरे मुकाबले में भी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही थी।  दूसरे मैच में भारत ने कीवी को 65 रनों से मात दी थी।


भारत की संभावित प्लेइंग-11
ईशान किशन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्‌डा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11
फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, टिम साऊदी, ईश सोढ़ी, एडम मिल्ने और लॉकी फर्ग्यूसन।