logo

3rd T20 : निर्णायक मुकाबले में उतरेगा भारत और ऑस्ट्रेलिया, कौन करेगा सीरीज पर कब्जा

ind_vs_aus1.jpg

डेस्क:
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India Vs Australia) के बीच 3मैचों के टी20 सीरीज (T20 series) का आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। फिलहाल दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है। मैच शाम 7 बजे से हैदराबाद में खेला जाएगा (Will be played in Mohali from 7 pm )। वहीं 6:30 बजे टॉस किया जाएगा। दोनों ही टीमें अब तीसरे और आखिरी मैच को जीत कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।


कहां देखें मुकाबला
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं। 

टीम इंडिया ने जबरदस्ता वापसी
दूसरा टी20 मुकाबला नागपुर में खेला गया था। इसमें टीम इंडिया ने जबरदस्ता वापसी की और मैच अपने नाम किया। बता दें कि बारिश के कारण यह मैच 8-8 ओवरों का खेला गया। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 91 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे कप्तान रोहित शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी के बदौलत टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। इसी जीत के साथ भारत सीरीज में 1-1 की बराबरी पर पहुंच गया।

भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11
एरोन फिंच (कप्तान), कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, मैथ्यू वेड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, एडम जम्पा, पैट कमिंस, जोस हेजलवुड।