logo

INDvsNZ : आखिरी वनडे मुकाबला भी बारिश के कारण रद्द, न्यूजीलैंड ने 1-0 से जीता सीरीज

barish_sports1.jpg

डेस्क:
भारत और न्यूजीलैंड (India and New Zealand) के बीच खेला जा रहा आखिरी वनडे मुकाबला बारिश के कारण रद्द (canceled due to rain) हो गया है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने 1-0 से इस सीरीज को जीत लिया है। आखिरी मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान (Christchurch's Hagley Oval Ground) में खेला जा रहा था। जहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए 47.3 ओवर में भारत को 219 रन पर ढेर कर दिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी 1 विकेट खोकर 104 रन बना चुकी थी। तभी बारिश के कारण खेल को रोक दिया गया था। इसके बाद मैच मुमकिन नहीं हो सका और इसे रद्द कर दिया गया। बता दें कि सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को हार का सामना पडा था। वहीं दूसरे मुकाबला भी बारिश के कारण रद्द हो गया था।


भारत की प्लेइंग-11
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और यजुवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउदी और लॉकी फर्ग्युसन।