logo

Ranchi : धोनी के दोनों घुटनों में है दर्द, लापुंग के जंगल के वैद्य से करा रहे हैं अपना इलाज 

a374.jpg

सन्नी शारद 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने घुटनों के दर्द से परेशान हैं।  रांची में छुट्टी मना रहे धोनी अपने घुटनों के दर्द का इलाज रांची में ही करा रहे हैं लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि राज्य में सबसे अधिक टैक्स पे करने वाले धोनी अपना इलाज किसी बड़े अस्पताल या फिर बड़े डॉक्टर से नहीं बल्कि जंगल में बैठने वाले एक वैद्य से करा रहे हैं। 

धोनी का इलाज करने वाले वैद्य

लापुंग के वंदन सिंह खेरवार से करा रहे हैं इलाज 
धोनी रांची से करीब 70 किलोमीटर दूर लापुंग के बाबा गलगली धाम के कातिंगकेला में बैठने वाले वंदन सिंह खेरवार से अपना इलाज करा रहे हैं। वंदन ने बताया कि धोनी पिछले 1 महीने से हर 4 दिनों पर उनके पास आते हैं और जड़ी - बूटी वाली दवा से इलाज करा रहे हैं।

वंदन ने बताया कि धोनी जब पहली बार आये तो उन्हें मैं पहचान ही नहीं सका उनके साथ के लोगों ने बताया कि ये क्रिकेट खेलने वाले धोनी हैं।

धोनी जब पहुंचे तो अचानक भीड़ लग गई इसलिए धोनी को आश्रम में ले जाकर उनसे मिला। धोनी ने बताया कि दोनों घुटनों में दर्द है, इसलिए उन्हें जड़ी बूटी वाली दवा हर 4 दिन पर एक ग्लास दी जाती है। 

युवा फैन्स के साथ पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

40 रुपये का कूपन कटवाकर धोनी कर रहे इलाज 
वैद्य वंदन सिंह खेरवार ने बताया कि हमारे पास इलाज के लिए पहले मात्र 20 रुपये मात्र लिया जाता है। उसके बाद अगर दवा जरुरत पड़े तो फिर 20 रुपये लगता है। धोनी जब भी आते हैं तो ईमानदारी से 40 रुपये दे देते हैं। वैद्य वंदन के अनुसार धोनी से मिलकर लगा ही नहीं कि इतने बड़े आदमी से मिल रहा हूं। वंदन ने बताया कि धोनी अभी आखिरी बार 26 जून को इलाज के लिए आये थे। 

धोनी के माँ - पिता जी हो चुके हैं ठीक  
वैद्य वंदन सिंह खेरवार के अनुसार धोनी की मां देवकी और पिता पान सिंह पिछले 3-4 महीनों से अपने घुटनों का इलाज करा रहे हैं। वे दोनों जब इलाज कराने आते तो बताते भी नहीं थे कि वे धोनी के मां और पिता जी हैं। गांव के ही एक व्यक्ति ने दोनों को पहचाना तब उन्होंने जब एक दिन उनसे पूछा कि क्या वे धोनी के मां-पिता जी हैं तब दोनों ने बताया।  वैद्य के अनुसार पूरा परिवार बहुत जमीन से जुड़ा है किसी में कोई घमंड नहीं है। वंदन जी ने बताया कि मां - पिता जी को इलाज से फायदा हुआ तभी धोनी इलाज कराने आ रहे हैं।

धोनी के आने पर लग जाती है भीड़ 
वैद्य वंदन जी ने बताया कि धोनी जब आते हैं तो उनके साथ फोटो खिंचवाने वालों की भीड़ लग जाते हैं। आसपास के सभी लोग आ जाते हैं इसलिए अब जब धोनी आते हैं तो वह से गाड़ी नहीं उतरते हैं। उनकी गाड़ी तक ही दवा पहुंचा दी जाती है। धोनी दवा पीते हैं गांव वालों के साथ खुद से मोबाइल पकड़कर तस्वीर खिंचवाते हैं और चले जाते हैं। वैद्य वंदन ने बताया कि उनके पिता जी भी यही काम करते थे इसलिए वह भी इसी काम में लग गए। पिछले 28 साल से जंगल से जड़ी - बूटी चुनकर लाते हैं और दवा बनाकर लोगों को देते हैं।