logo

INDvsSA : चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच, चार IPS, 20 डीएसपी सहित 2000 जवान रहेंगे तैनात

jsca3.jpg

रांची:
भारत और दक्षिण अफ्रीका (India and South Africa) के बीच 9 अक्टूबर को रांची के JSCA  स्टेडियम में होने वाले दूसरे वनडे मैच के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम (tight security arrangements) किए गए हैं। सुरक्षा में चार IPS , 20 DSP, 40 इंस्पेक्टर, 84 सब-इंस्पेक्टर और लगभग 2000 जवान शहर में तैनात रहेंगे। बता दें कि दोनों ही टीमें शुक्रवार यानि आज दोपहर 3 बजे रांची पहुंच जाएंगी। इसे देखते हुए रांची एयरपोर्ट से लेकर होटल रेडिसन ब्लू (Ranchi Airport to Hotel Radisson Blu) तक बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेंगे।


चार IPS की गई तैनाती
क्रिकेट मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से चार आईपीएस की तैनाती रांची में की गई है। सभी को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे रांची SSP से कॉर्डिनेट कर सुरक्षा की मॉनिटरिंग करें। स्टेडियम के अंदर और बाहर की सुरक्षा को लेकर कुल 29 डीएसपी, 500 पुलिस पदाधिकारी, इंस्पेक्टर, दारोगा और जमादार शामिल हैं। इसके अलावा 2000 जवानों की तैनाती स्टेडियम से लेकर मुख्य गेट और स्टेडियम के चारों तरफ की जाएगी। होटल रेडिसन ब्लू से लेकर JSCA स्टेडियम तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।


बिना पास या टिकट के किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की इजाजत नहीं
SP किशोर कौशल ने बताया कि स्टेडियम के आसपास ड्रॉप गेट बनाए जा रहे हैं। इन ड्रॉप गेट्स से स्टेडियम में वैसे ही लोगों को जाने की इजाजत मिलेगी, जिनके पास पास या फिर टिकट होगा। बिना पास या टिकट के किसी भी व्यक्ति को अंदर दाखिल होने की इजाजत नहीं होगी। मैच को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम के अंदर और बाहर जवानों की तैनाती रहेगी। रिजर्व में भी पुलिस बल को रखा गया है। बता दें कि पूर्व आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) ने जेएससीए स्टेडियम और होटल रेडिसन ब्लू में मॉक ड्रिल किया था।