logo

FIFA World Cup 2022 : मेसी का चला जादू, अर्जेंटीना छठी बार फाइनल में 

messi.jpg

डेस्क:
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में भी अर्जेंटीना के कप्तान  लियोनेल मेसी का जादू बरकरार है। मेसी ने क्रोएशिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी ओर से पहला गोल दागते हुए दूसरे गोल में साथी खिलाड़ी जूलियन अल्वारेज की मदद से अपने प्रतिद्वंदी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। । वहीं जूलियन ने इस मुकाबले दो गोल दागकर अपने टीम को फाइनल में पहुंचा दिया है। अब 18 दिसंबर को इनका सामना फ्रांस या मोरक्को से होगा। बता दें कि पहले मैच में अर्जेंटीना को सउदी से अप्रत्याशित हार का सामने करना पड़ा था। लेकिन इस हार से सीखकर अर्जेंटीना ने जो वापसी की, वह किसी जादू से कम नहीं है।


बरकरार रखा जीत का स्ट्रीक 
क्रोएशिया पर जीत के साथ अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी अनबीटन स्ट्रीक बरकरार रखी। टीम छठी बार फाइनल में पहुंची। इससे पहले टीम ने 5 सेमीफाइनल खेले, पांचों में उन्हें जीत मिली। लेकिन, टीम 2 बार 1978 और 1986 में ही वर्ल्ड कप जीत पाई। 1978 में उन्होंने नीदरलैंड और 1986 में वेस्ट जर्मनी को हराया था। टीम ने आखिरी बार 2014 में फाइनल खेला था। तब जर्मनी ने उसे हरा दिया था।


सेमीफाइनल मुकाबले में मेसी पूरा दिखा रंग
लुसैल स्टेडियम में मंगलवार देर रात खेले गए मुकाबले में मेसी पूरे रंग में दिखे और 34वें मिनट में मिली पेनाल्टी पर गोल दाग टीम को बढ़त दिला दी। विश्व कप में मेसी का यह पांचवां गोल था। इसके साथ ही उन्होंने विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में फ्रांस के कायलियान एमबापे की भी बराबरी कर ली। मुकाबले के 39वें मिनट में अल्वारेज ने पहला गोल किया और पहले हाफ तक टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली थी। 68वें मिनट में मेसी की सहायता से अल्वारेज ने अपना दूसरा गोल किया। इसके साथ ही अर्जेंटीना ने छठी बार विश्व कप के खिताबी मुकाबले मे जगह बनाई है। फाइनल में अर्जेंटीना का सामना फ्रांस और मोरक्को के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले की विजेता टीम से होगा।