डेस्क:
भारत और बांग्लादेश (India and Bangladesh) के बीच तीन मैचों के वनडे सीरीज (ODI series) की शुरुआत 4 दिसंबर (रविवार) से होने जा रही है। इससे पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेंज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) कंधे की चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए है। वहीं शमी की जगह टीम में उमरान मलिक को जगह मिली है। बता दें कि शमी को ऑस्ट्रेलिया में पिछले महीने टी-20 वर्ल्ड कप से लौटने के बाद प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके नहीं खेलने की जानकारी BCCI ने अपने ट्वीटर हैंडल से दिया है।

चोट से सीखा और भी मजबूत होकर वापस आया
शमी ने ट्वीट पर एक पोस्ट कर लिखा कि चोट सामान्य तौर पर आपको हर पल की सराहना करना सिखाती है। मेरे पूरे करियर में चोटों का अहम हिस्सा रहा है। चोट आपको परिप्रेक्ष्य देता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मुझे कितनी बार चोट लगी है, मैंने उस चोट से सीखा है और भी मजबूत होकर वापस आया हूं।
Injury, in general, teaches you to appreciate every moment. I’ve had my share of injuries throughout my career. It’s humbling. It gives you perspective. No matter how many times I’ve been hurt, I’ve learned from that injury and come back even more stronger ???????????????????????????????????????? pic.twitter.com/EsDLZd30Y7
— Mohammad Shami (@MdShami11) December 3, 2022
कल खेला जाएगा पहला मुकाबला
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज कल यानि 4 दिसंबर से खेला जाएगा। पहला मैच 4 दिसंबर यानि कल ढाका में खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच ढाका में ही 7 दिसंबर को होगा। वहीं इस सीरीज का आखिरी मैच 10 दिसंबर को चटगांव में खेला जाएगा। इसके बाद भारत-बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच चटगांव में 14 से 18 दिसंबर और दूसरा टेस्ट मीरपुर में 22 से 26 दिसंबर तक खेले जायेंगे।
