logo

Sports : MS Dhoni एक बार फिर भारतीय जर्सी पहने आएंगे नजर! BCCI सौंप सकती है बड़ी जिम्मेदारी

ms_pic.jpg

डेस्क:
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने क्रिकेट जगत में अपनी एक अहम भूमिका निभाई है। माही टीम इंडिया को तीन ICC खिताब जीताने वाले अकेले भारतीय कप्तान हैं। अब खबरें सामने आ रही है कि माही एक बार फिर हमें भारतीय टीम की जर्सी पहने नजर आ सकते हैं। लेकिन,इसबार भूमिका अलग होने वाली है। दरअसल टी-20 वर्ल्ड कप 2022 सेमीफाइनल में इंडिया की शर्मनाक हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने यह ठोस कदम उठाया है।रिपोर्ट के मुताबिक धोनी को BCCI बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। उन्हें लिमिटेड ओवर यानी टी-20 और वनडे के लिए कोच या डायरेक्टर भी बनाया जा सकता है।

लिमिटेड ओवर और टेस्ट की होगी अलग-अलग टीम
द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI इंग्लैंड के रास्ते पर चलते नजर आ सकती है। सात साल पहले इंग्लैंड फियरलेस क्रिकेट खेलते नजर आई थी। अब भारत भी उसी तर्ज पर कुछ करने की प्लानिंग करती दिख रही है। इसमें वो धोनी की एक्सपर्ट स्किल्स की मदद लेने पर विचार कर रहे हैं और जल्द ही फैसला भी आ सकता है । BCCI इंग्लैंड की तर्ज पर लिमिटेड ओवर और टेस्ट की अलग-अलग टीम बनाने पर विचार कर रहा है। इतना ही नहीं, इन टीमों के लिए अलग-अलग कोचिंग स्टाफ भी अपॉइंट किया जा सकता है। अलग कोच पर इस महीने होने वाली मीटिंग में फैसला लिया जा सकता है।

इंग्लैंड ने भी 7 साल पहले किए था बड़ा बदलाव
जानकारी के लिए बता दें कि आज से करीब 7 साल पहले इंग्लैंड को एडिलेड में भारतीय टीम के तरह ही हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरान वे बांग्लादेश से हारकर 50 ओवर के विश्व कप के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए थे। इसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक ठोस कहम उठाया और टीम के हित के लिए कुछ बड़े बदलाव किए। प्रबंध निदेशक पॉल डाउनटाउन को हटाया गया और क्रिकेट के निदेशक के रूप में एक नया पद बनाया गया। एंड्रयू स्ट्रॉस ने शीर्ष बॉस के रूप में पदभार संभाला।

15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया था संन्यास
महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। धोनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 2019 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। 41 साल के एमएस धोनी ने 350 वनडे, 98 टी20 इंटरनेशनल और 90 टेस्ट मैच खेलकर 17266 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 108 अर्धशतक और 16 शतक लगाए। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया तीन आईसीसी खिताब जीतने में सफल रही थी।