logo

Sports : नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में दर्ज की शानदार जीत, खिताब जीतने वाले पहले भारतीय

neeraj_chopra3.jpg

डेस्क:
भारतीय जैवलिन थ्रोअर और ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने चोट से उबरने के बाद शानदार कमबैक किया है। उन्होंने लुसाने डायमंड लीग (Lausanne Diamond League)  में जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। अपने पहले ही कोशिश में उन्होंने 89.08 मीटर दूर जैवलिन फेंककर यह जीत दर्ज की है। इसके साथ ही वह डायमंड लीग मीटिंग खिताब जीतने वाले पहले भारतीय (First Indian to win this League) बन गए हैं। उन्होंने डायमंड लीग फाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। यह 7 और 8 सितंबर को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख (Zurich of Switzerland) में होगा। बता दें कि वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championships) के दौरान ही उन्हें चोट लगी थी जिस कारण वो कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में हिस्सा नहीं ले पाए थे।

ग्रोइन एंजरी के कारण CWG 2022 में नहीं ले पाए थे हिस्सा
टोक्यो ओलंपिक 2022 में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा साल 2023 में हंगरी के बुडापेस्ट में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर गए हैं। इसी दौरान ग्रोइन एंजरी हुई थी। इसके बाद मेडिकल टीम ने नीरज चोपड़ा को 4-5 हफ्ते के आराम की सलाह दी थी। जिस कारण वो बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में बाहर हो गए थे। उनके खेल से बाहर हो जाने पर उनके फैंस को झटका लगा था, क्योंकि वह गोल्ड मेडल जीतने के तगड़े दावेदार थे। नीरज इंजरी से उबरने के लिए जर्मनी में रिहैबिलिटेशन  के दौर से गुजरे जिसके बाद उन्होंने धमाकेदार कमबैक किया है। 


वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जीता था सिल्वर
बता दें कि इसी साल 24 जुलाई को अमेरिका में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का का फाइनल इवेंट था, यहां भी नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचा था। नीरज ने 88.13 मीटर दूर भाला फेंका और सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। साल 2003 के बाद यह पहली बार हुआ जब किसी भारतीय प्लेयर ने इस चैम्पियनशिप में कोई मेडल जीता है। नीरज चोपड़ा को इसी फाइनल इवेंट के दौरान चोट लगी थी, तब उन्होंने पट्टी बांधकर अपनी थ्रो पूरी की थी।