logo

Sports : डायमंग लीग में नीरज चोपड़ा ने जीता स्वर्ण, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

neeraj_chopra4.jpg

डेस्क:
भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj  Chopra) ने एक बार फिर इतिहास रचा है। नीरज ने डायमंग लीग (Diamond League) में देश को गोल्ड (Gold Medal) दिलाया है। ये कारनामा करने वाले वो पहले भारतीय बन गए (First Indian to won Diamond League) हैं। उन्होंने 88.44 मीटर भाला फेंक चेक गणराज्य के जैकब वादलेच्चो (Jacob Wadleccho of the Republic) को पछाड़ा। उन्होंने 5वें प्रयास में 86.94 मीटर भाला फेंका।

शुरूआत खराब रहीं
नीरज की शुरूआत अच्छी नहीं रही। उनका पहली थ्रो फाउल हो गई।  जबकि दूसरी थ्रो ने 88.44 मीटर की दूरी नापी, जो उन्हें खिताब दिलाने के लिए काफी थी। नीरज ने तीसरी थ्रो 88, चौथी 86.11, पांचवीं 87 और छठी अंतिम थ्रो 83.6 मीटर फेंकी। वादलेच्चो ने नीरज के साथ ओलंपिक में पदक जीता था। 

राष्ट्रमंडल खेलों में चोट के कारण नहीं ले पाये हिस्सा
इससे पहले नीरज विश्व चैंपियनशिप के बाद चोटिल हो गए थे। इस कारण वह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाए थे। इसके बाद उन्होंने चोट से उबरते हुए लुसान डायमंड लीग में 89.08 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था। पानीपत के 24 वर्षीय नीरज ने 2017 और 2018 में डायमंड लीग के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था, लेकिन तब वह सातवें और चौथे स्थान पर रहे थे।