logo

IND vs NZ : न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, किया गेंदबाजी का फैसला

ind_vs_new2.jpg

डेस्क:
भारत और न्यूजीलैंड (India and New Zealand) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुकाबला बे ओवल स्टेडियम में होगा। बता दें कि इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। इस टी20 सीरीज की कप्तानी हार्दिक पांड्या को सौंपी गई है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई वाली टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वर्ल्ड के बाद दोनों टीमें पहली बार आमने सामने होंगी।


भारत की प्लेइंग-11

ईशान किशन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्‌डा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, टिम साऊदी, ईश सोढ़ी, एडम मिल्न और लॉकी फर्ग्यूसन।