द फॉलोअप डेस्क:
देश की महान घावक पीटी उषा (PT Usha) का भारतीय ओलंपिक संघ (India Olympic Association) का नया अध्यक्ष चनी गयीं। इसके साथ ही ओलंपिक संघ की अध्यक्ष बनने वाली वह पहली महिला बन गई है। दरअसल 10 दिसंबर को IOA का चुनाव होना है। लेकिन अध्यक्ष पद के लिए पीटी उषा ही एकमात्र उम्मीदवार है। इसलिए उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया। पीटी उषा ने कई एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता 58 साल की उषा 1984 के ओलंपिक 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं थी। इससे पहले उन्होंने रविवार को शीर्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा उनके साथ उनकी टीम के 14 अन्य लोगों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दी बधाई
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पीटी उषा को आईओए का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। किरेन रिजिजू ने ट्विटर पर लिखा कि पीटी उषा को भारतीय ओलंपिक संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई। मैं अपने देश के सभी स्पोर्टिंग हीरोज को भी आईओए के पदाधिकारी बनने पर बधाई देता हूं। देश को उन पर गर्व है। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने भी किरन रिजिजू के ट्वीट को रीट्वीट भी किया है।
Congratulations to legendary Golden Girl, Smt. P T Usha on being elected as the President of Indian Olympic Association. I also congratulate all the sporting heroes of our country on becoming the office bearers of the prestigious IOA! Nation is proud of them ! pic.twitter.com/LSHHdmMy9H
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) November 27, 2022

इन पदों के लिए होंगे चुनाव
10 दिसंबर को होने वाले आईओए में एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष (एक पुरुष और एक महिला), एक कोषाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव (एक पुरुष और एक महिला), छह अन्य कार्यकारी परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए होंगे। जिनमें से दो (एक पुरुष और एक महिला) निर्वाचित ‘एसओएम’ से होंगे। कार्यकारी परिषद के दो सदस्य (एक पुरुष और एक महिला) एथलीट आयोग के प्रतिनिधि होंगे। इन पदों के लिए कुल 24 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।