डेस्क:
IPL 2023 को लेकर 23 दिसंबर से मिनी ऑक्शन आयोजित होने जा रही है। इसे लेकर सभी टीमों ने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट सबमिट कर दिया है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने स्टार प्लेयर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को रिटेन कर लिया है। जिसके बाद जडेजा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए ट्विटर पर एमएस धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की है।

जडेजा ने लिखा सब ठीक है,अब दोबारा सब शुरू करेंगे
जडेजा ने ट्वीटर पर अपनी और CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर शेयर की है। उसपर उन्होंने लिखा है कि अब सब ठीक है।दोबारा सब शुरू करेंगे। बता दें कि 15 नवंबर को आईपीएल 2023 के लिए सभी टीमों ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट सौंप दी है। वहीं सीएसके टीम ने स्टार ऑलरांउडर रविंद्र जडेजा को भी रिटेन कर लिया। जिसपर जडेजा ने अपनी खुशी जाहिर की है। बता दें कि पिछले साल सीएसके ने पहले रविंद्र जडेजा को टीम की कप्तानी सौंपी थी, लेकिन जडेजा इसमें सफल नहीं रहे और एमएस धोनी ने टीम की कमान वापस ले की थी। जडेजा बाकी मैचों के लिए चोट के कारण टीम से बाहर भी हो गये थे।
Everything is fine???? #RESTART pic.twitter.com/KRrAHQJbaz
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) November 15, 2022
जानें किन्हें किया रिटेन किन्हें रिलीज
चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो के साथ अपना 11 साल लंबा रिस्ता समाप्त कर दिया है।चेन्नई सुपरकिंग्स के रिलीज किए गए खिलाड़ियों में ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, एडम मिल्ने, हरि निशांत, क्रिस जॉर्डन, भगत वर्मा, केएम आसिफ, नारायण जगदीसन शामिल हैं। जबकि रिटेन किये गये खिलाड़ियों में एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना , सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना हैं।
