logo

Sports : ऋतुराज गायकवाड ने 1 ओवर में जड़े 7 छक्के, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

rituraj.jpg

महाराष्ट्र:
ऋतुराज गायकवाड (Rituraj Gaikwad)  ने कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया है,जिसे लेकर वो लगातार सुर्खियों में बने हैं। विजय हजारे टॉफी (Vijay Hazare Trophy) में महाराष्ट्र की ओर से खेलने वाले ऋतुराज ने स्टेडियम में मौजूद सभी को अपने जबरदस्त खेल से कायल कर दिया। उन्होंने एक ओवर में यानि 6 बॉल में 7 छक्के जड़ दिए। अब आप सोच रहें होगे कि 1 ओवर में कोई 7 छक्का कैसे मार सकता है। तो हमारे इस खबर के साथ बने रहिए आपको सारी जानकारी मिल जाएगी।
 


220 रन की बड़ी पारी खेली
ऋतुराज लिमिटेड ओवर में ऐसा करने वाले वो दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह विजय हजारे टॉफी में उत्तरप्रदेश के खिलाफ 49वें ओवर में यह इतिहास रचा है। उनकी इस पारी के बदौलत उनकी टीम 330 रन का विशाल स्कोर बना सकी। बता दें कि मैच के 49वें ओवर शिवा सिंह फेंकने आए। उन्होंने पहले 4 गेंद पर छक्का जड़ कर गेंदबाज पर दवाब बना दिया। इसी दवाब में शिवा सिंह ने अपनी पांचवी गेंद नो बॉल डाल दी। जिससे यह ओवर 6 बॉल की बजाय 7 का हो गया। गायकवाड ने सभी सात गेंद पर छक्के जमा दिए। ओवर में कुल 43 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में 159 गेंदों पर 220 रन बनाए। इस पारी में गायकवाड ने 10 चौके और 16 छक्के जमाए। ऋतुराज ने 109 गेंद पर पहला शतक पूरा किया था। उन्होंने चौथे विकेट के लिए अजीम काजी के साथ शतकीय साझेदारी की। अजीम 42 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए।

आईपीएल में वे चेन्नई सुपरकिंग्स से खेलते हैं ऋतुराज
ऋतुराज ने भारत के लिए अबतक एक वनडे और 9 टी20 इंटरनेशल का मुकाबला खेला है। इस मुकाबले से पहले तक उन्होंने लिस्ट-ए के 69 मैच में 55 की औसत से 3538 रन बनाए थे। 12 शतक और 16 अर्धशतक लगाया था। नाबाद 187 रन की बेस्ट पारी खेली थी। वे ओवरऑल टी20 में भी 3 शतक लगा चुके हैं। वहीं आईपीएल में वे चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हैं।

लिस्ट ए क्रिकेट में ऐसा दूसरी बार हुआ
 लिस्ट ए क्रिकेट में यह अब तक का दूसरा मौका है। इससे पहले 2018-19 में न्यूजीलैंड की मेस्टिक क्रिकेट में ऐसा हुआ था। तब सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के गेंदबाज विलेम लुडिक ने एक ओवर में 43 रन दिए थे। उस ओवर में लुडिक ने दो नो-बॉल फेंके थे और नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट के दो बल्लेबाजों जो कार्टर और ब्रेट हैम्पटन ने मिलकर 6 छक्के जमाए थे। उस ओवर में 1 चौका और 1 सिंगल भी बना था।