डेस्क:
केरल के कोच्चि में चल रहे IPL 2023 के ऑक्शन में इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगी है। यह बोली पंजाब की ओर से इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन (Sam Karan) पर लगाई गई है। इसके साथ ही सैम करण IPL ऑक्शन के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए है। इस प्लेयर को पंजाब ने 18.50 करोड़ में खरीदा है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस का रिकॉर्ड तोड़ा (broke record Chris Morris) है, जिन्हें आईपीएल 2021 सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। बता दें कि सैम करण को CSK ने रिलीज किया था।

कैमरून ग्रीन दूसरे सबसे महंगे
कुरेन के बाद ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन ने तबाही मचाई। दो करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले कैमरून ग्रीन के लिए मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच जमकर जंग चली। मगर आखिर में मुंबई टीम ने 17.50 करोड़ रुपये बोली लगाकर ग्रीन को खरीद लिया। इस तरह ग्रीन आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

IPLके पूरे सीजन में उपलब्ध रहेंगे इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी
ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी के लिए एक अच्छी खबर दी है। बेन स्टोक्स, कैमरून ग्रीन और सैम करन जैसे टॉप इंग्लिश और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी IPL 2023 के पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। ऑक्शन से एक दिन पहले BCCI ने IPL टीमों को भेजे एक पत्र में कहा है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के IPLके पूरे सीजन में उपलब्ध रहने की पुष्टि की है।