डेस्क:
टी-20 वर्ल्ड कप (T-20 World Cup) का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मुकाबला भारत और इंग्लैंड (India Vs England) के बीच होगा। मैच दोपहर 1:30 बजे से एडिलेड में खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी। बता दें कि दोनों टीमें 2012 के बाद पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगी। वहीं 35 साल बाद दोनों टीमें सेमीफाइनल खेलने वाली है। बता दें कि पाकिस्तान ने 9 नवंबर को न्यजीलैंड को 7 विकेट से हराकर अपनी जगह फाइनल में पक्की की थी।

कब और कहां देखे मुकाबला
इंग्लैंड के खिलाफ मैच भारतीय टाइम अनुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी। बता दें कि भारत और इंग्लैंड वर्ल्ड कप के इतिहास में इससे पहले तीन बार आमने-सामने हुई है जिसमें भारत ने दो बार औऱ इंग्लैंड ने एक बार मैच अपने नाम किया है। आंकड़े को देखते हुए भारत का दबादबा बना हुआ है।
मौसम और पिच का हाल
ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग के मुताबिक, एडिलेड में गुरुवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हवा 20 किलोमीटर प्रतिघंटा के रफ्तार से चलेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला शाम को होना है। उस वक्त बारिश के आसार नहीं हैं। एडिलेड की पिच पर बल्लेबाजी आसान नहीं है। एडिलेड में टी-20 वर्ल्ड कप में चार बार ऐसा देखा गया है कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ने जीत हासिल किया है।
रोहित शर्मा अब फिट
अभ्यास मैच के दौरान कप्तान रोहित शर्मा की बांह में तेजी से गेंद लगी, लेकिन चोट गंभीर नहीं है। रोहित अभ्यास की सामान्य ड्रिल कर रहे थे। वह एडिलेड ओवल में टीम के थ्रोडाउन विशेषज्ञ एस रघु का सामना कर रहे थे, जब एक शार्ट पिच गेंद तेजी से उछलकर उनकी दाहिनी बांह पर लगी। भारतीय कप्तान पुल शॉट खेलने के प्रयास में चूक गए और गेंद तेजी से उनकी बांह पर जा लगी। साफ दिख रहा था कि उन्हें काफी दर्द है और वह तुरंत ही अभ्यास सत्र छोड़कर चले गए। हालांकि उन्होंने आइस पैक लगाने के बाद फिर से अभ्यास किया। टीम सूत्रों ने कहा कि कप्तान फिट है और आज का सेमीफाइनल मैच खेलेंगे।

भारत संभावित प्लेइंग XI
केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक(विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी
इंग्लैंड संभावित प्लेइंग XI
जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रूक, मोइन अली, सैम कुरेन, आदिल राशिद, क्रिस वोक्स और मार्क वुड