द फॉलोअप डेस्क
पहली विमेंन प्रीमियर लीग (WPL) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो गई है। इस ऑक्शन की पहली करोड़पति खिलाड़ी भारत की स्मृति मंधाना बनी। उन्हें बेंगलुरु ने 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा है। मालूम हो कि मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में चल रहे ऑक्शन की शुरुआत स्मृति मंधाना के नाम से हुई है। वे इस लीग में अभी तक की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर को 3.20 करोड़ रुपए में गुजरात जायंट्स की टीम ने खरीदा है। इसके अलावा इंग्लैंड की ऑलराउंडर नेटली सीवर को मुंबई ने 3.20 करोड़ रुपए में खरीदा है। वहीं, इंडिया विमेंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1.80 करोड़ रुपए में खरीदा। इंग्लैंड की ऑलराउंडर सोफी एक्लेस्टोन को यूपी वॉरियर्ज ने 1.80 करोड़ रुपए में खरीदा है। जबकि, ऑस्ट्रेलिया की एलीस पेरी को RCB ने 1.70 करोड़ रुपए में खरीदा है। न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन 50 लाख रुपए की बेस प्राइस में RCB टीम का हिस्सा बनीं। इससे पहले, चौथे सेट में तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर को मुंबई ने 1.90 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। जबकि, गुजरात ने एनाबेल सदरलैंड को 70 और डिएंड्रा डॉटिन को 60 लाख रुपए में खरीदा।

जानें किस टीम ने किस खिलाड़ी को खरीदा
दिल्ली कैपिटल्स - जेमिमा रोड्रिग्ज (भारत), शेफाली वर्मा (भारत), मेग लेनिंग (ऑस्ट्रेलिया)।
मुंबई इंडियंस - हरमनप्रीत कौर (भारत), नेटली सीवर (इंग्लैंड), अमीलिया केर (न्यूजीलैंड)।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - स्मृति मंधाना (भारत), रेणुका सिंह (भारत), सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड), एलीस पेरी (ऑस्ट्रेलिया)।
यूपी वॉरियर्ज - दीप्ति शर्मा (भारत), ताहिलीया मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया), शबनिम इस्माइल (साउथ अफ्रीका), सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)।
गुजरात जायंट्स - एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया), बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया), सोफिया डंकली (इंग्लैंड)।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT