logo

T-20 World Cup 2022 : श्रीलंकाई टीम के साथ वर्ल्ड कप खेलने पहुंचा यह खिलाड़ी वतन लौटने की जगह पुलिस कस्टडी में पहुंचा,जानें! क्या है कारण 

srilanka_player.jpg

डेस्क:
टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में इंग्लैंड से अपना आखिरी मैच खेलकर श्रीलंकाई खिलाड़ी अपने घर वापस लौट गई है। लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाज दनुष्का गुणाथिलका (Danushka Gunathilaka) अपने वतन नहीं लौट पाए है। बल्कि वो ऑस्ट्रेलिया पुलिस के हिरासत में है। जी हां, इस खिलाड़ी पर रेप का आरोप है। जिसे लेकर ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने उन्हें सिडनी (Sydney) से इंग्लैंड- श्रीलंका मुकाबले के बाद गिरफ्तार किया। फिलहाल वो पुलिस के हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ जारी है।

क्या है आरोप
श्रीलंका के साथ यहां टी20 विश्व कप खेलने आए क्रिकेटर दनुष्का गुणतिलका को यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने अपनी वेबसाइट पर डाली रिर्पोट में कहा गया है कि घटना एक हफ्ते पहले सीडनी के एक होटल में हुई थी। ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर खिलाड़ी से लंबे समय तक बातचीत के बाद महिला उससे मिली थी। महिला ने खिलाड़ी पर रेप का आरोप लगाया था। जिसमें पुलिस जांच के बाद 31 वर्ष के गुनाथिलाका को ससेक्स स्ट्रीट से एक होटल से रात 1 बजे गिरफ्तार किया गया। इस मामले को लेकर श्रीलंका क्रिकेट ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

कौन है दनुष्का गुणाथिलका
दनुष्का गुणाथिलका इस टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंकाई टीम के साथ पहुंचे थे। हालांकि वो 15 खिलाड़ियों के स्क्वाड में शामिल नहीं है। क्वालिफाइंग राउंड में इंजरी की वजह से वह टीम से बाहर हो गए थे। लेकिन टीम के साथ ही ट्रैवल कर रहे थे। द ऑस्ट्रेलियन की रिपोर्ट के अनुसार उन पर रेप के चार आरोप लगाए गए हैं। 29 साल की महिला ने उन पर बिना सहमति के सेक्स करने के आरोप लगाए हैं। महिला की मुलाकात गुणाथिलका से डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी।