logo

Sports : सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का किया ऐलान, कहा- देश और UP के लिए खेलना सम्मान की बात

raina.jpg

डेस्क:

भारत के दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना (Suresh Raina) ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास (Retirement from all forms of cricket) लेने का ऐलान कर दिया है। रैना ने मंगलवार को ट्वीट कर ये जानकारी दी। उन्होंने लिखा- देश और अपने राज्य उत्तर प्रदेश के लिए खेलना मेरे लिए सम्मान की बात (Honor to play for the country and UP) है। ट्वीट में उन्होंने BCCI , UP क्रिकेट एसोसिएशन, अपनी IPL फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स का शुक्रिया अदा किया है।

देश और यूपी का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात
सुरेश रैना ने ट्वीट कर लिखा कि अपने देश और राज्य यूपी का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करना चाहता हूं। मैं बीसीसीआई, UPCACricket, चेन्नई आईपीएल का धन्यवाद करना चाहूंगा। साथ ही रैना ने ShuklaRajiv सर और अपने सभी प्रशंसकों और समर्थन को उनकी क्षमताओं में अटूट विश्वास के लिए धन्यवाद दिया है।

 

15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया था संन्यास
इससे पहले सुरेश रैना ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। मगर वह उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते रहे थे। साथ ही इंडियन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी खेल रहे थे। हालांकि, पिछले आईपीएल 2022 सीजन में रैना को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था।