logo

T20 World Cup 2022 : कल से शुरू होगा किक्रेट का महाकुंभ, जानें! मैच से जुड़ी सारी जानकारी एक क्लिक में 

world_cup_20221.jpg

डेस्क:
टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 16 अक्टूबर से होने जा रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 का शेड्यूल (T20 World Cup Full Schedule) जारी कर दिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 इस बार ऑस्ट्रेलिया में हो रहा है। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं जिसमें से 12 टीमें सुपर-12 में खेलती नजर आएंगी। आइए जानते हैं इस टूर्नामेंट से जुड़ी हर जरूरी बात।


वर्ल्ड कप में 16 टीमें लेंगी हिस्सा
पिछली बार की तरह इस बार भी वर्ल्ड कप में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। क्वालिफाइंग मुकाबले 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। क्वालिफाइंग राउंड के लिए 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। इन्हें ग्रुप A और ग्रुप B नाम दिया गया है। दोनों ही ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-12 राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी। बता दें कि सुपर-12 टीमों के बीच 30 मैच खेले जाएंगे। जिसके बाद इनमें से 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पूरे टूर्नामेंट में कुल 45 मैच खेले जाएंगे।

राउंड-1 
ग्रुप A: श्रीलंका, यूएई, नीदरलैंड, नामीबिया 
ग्रुप B: आयरलैंड, स्कॉटलैंड, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज
सुपर-12
ग्रुप 1: इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, ग्रुप-A विनर, ग्रुप-B रनर-अप
ग्रुप 2: भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, ग्रुप-A रनर-अप, ग्रुप-B विनर


इन जगहों पर होंगे मुकाबले 
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के  मैच 16 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। मैच में टीमों के बीच मुकाबले एडिलेड, ब्रिस्बेन, जिलॉन्ग, होबार्ट, मेलबर्न, पर्थ और सिडनी के मैदानों में होंगे। फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को होगा।

भारत अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ मेलबर्न में खेलेगा। इसके बाद 27 अक्टूबर को भारत ग्रुप ए रनर अप से सिडनी में भिड़ेगा। 30 अक्टूबर को पर्थ में भारत साउथ अफ्रीका से मुकाबला करेगा। 2 नवंबर को एडिलेड में भारत का बांग्लादेश से मुकाबला होगा।

 टी-20 वर्ल्डकप 2022 में भारत के मुकाबले:

• भारत बनाम पाकिस्तान, 23 अक्टूबर, दोपहर 1.30 बजे (मेलबर्न)
• भारत बनाम ग्रुप ए रनर-अप, 27 अक्टूबर, दोपहर 12.30 बजे (सिडनी)
• भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 30 अक्टूबर, शाम 4.30 बजे (पर्थ)
 भारत बनाम बांग्लादेश, 2 नवंबर, दोपहर 1.30 बजे (एडिलेड)
• भारत बनाम ग्रुप बी विनर, 6 नवंबर, दोपहर 1.30 बजे (मेलबर्न)