डेस्क:
ICC ने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के फॉर्मेट में बदलाव किया है। 2024 में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप नए फॉर्मेट में खेला जाएगा। इसे लेकर ICC अपनी तैयारियों में जुट गई है। 2024 का टी20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की मेजबानी में खेला जाना है । जिसमें 16 टीमों की जगह 20 टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं 2022 टी20 वर्ल्ड कप में पहले दौर के बाद सुपर 12 चरण आयोजित किया गया था। लेकिन अगले टूर्नामेंट में प्रत्येक चार ग्रुप से शीर्ष 2-2 टीमें सुपर-8 में अपनी जगह बनाएंगी। जिसमें इन्हें फिर 4-4 के दो ग्रुप में बांटे जाएंगे।

ऐसे होगा अगला फॉमेट
20 टीमों वाला टूर्नामेंट कुल नॉकआउट समेत कुल तीन स्टेज में खेला जाएगा। सभी टीमों 20 टीमों को 4-4 के कुल 5 ग्रुप में बांटा जाएगा। हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर-8 में प्रवेश करेगी। इसके बाद फिर सभी आठ टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा जाएगा। सुपर-8 स्टेज में दोनों ग्रुप की दो-दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल मुकाबले के जरिए दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी। इसके लिए 12 टीमें पहले ही अपना स्थान पक्का कर चुकी हैं।
इन टीमों की हुई डायरेक्ट एंट्री
वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका ने मेजबान होने के नाते आगामी टी20 विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया। वहीं, टी20 विश्व कप से सुपर-12 स्टेज की स्टेज की शीर्ष 8 टीमों को आगामी सीजन के लिए डायरेक्ट एंट्री मिली है। इन टीमों में वेस्टइंडीज, अमेरिका, भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, श्रीलंका, नीदरलैंड, बांग्लादेश शामिल हैं।

बाकि 8 स्पॉट का क्वालिफिकेशन कैसे होगा
आईसीसी ने विज्ञप्ति में कहा, ”दक्षिण अफ्रीका ने शीर्ष आठ में रहने से 2024 क्वॉलिफिकेशन स्थान हासिल किया। जिम्बाब्वे की टीम अभियान में मजबूत शुरूआत का फायदा नहीं उठा सकी और सुपर 12 ग्रुप में अंतिम स्थान पर रही जिससे उसे क्षेत्रीय क्वॉलिफिकेशन टूर्नामेंट खेलना होगा।” अफ्रीका, एशिया और यूरोप के दो दो क्वॉलिफिकेशन स्थान होंगे जबकि अमेरिका और पूर्व एशिया प्रशांत क्षेत्र दोनों से एक एक स्थान होंगे।