logo

Sports : एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट कोहली की हुई वापसी

asia_cup.jpg

डेस्क:
एशिया कप (Asia Cup) के लिए भारतीय टीम (Indian Team) की घोषणा हो गई है। टीम की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में सौंपी गई है। इसके साथ ही उपकप्तान केएल राहुल (KL Rahul) को बनाया है। पिछले कई मैचों से वापसी की ताक में बैठे विराट कोहली (Virat Kohli) की भी टीम में वापसी हुई है। वहीं स्ट्राइक बॉलर जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो गए हैं।


27 अगस्त से टूर्नामेंट का आगाज
BCCI सचिव जय शाह ने बताया कि 27 अगस्त से टूर्नामेंट का आगाज होगा। एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जायेगा। 27 अगस्त से 31 अगस्त तक ग्रुप मैच होंगे। इसके बाद सुपर-4 के मुकाबले खेले जाएंगे। सुपर-4 के मुकाबले 3 सितंबर से 9 सितंबर के बीच आयोजित किए जाएंगे। 11 सितंबर को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जायेगा। भारत और पाकिस्तान की टीमें 28 अगस्त को भिड़ेंगी।


15 सदस्यीय भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान),केएल राहुल,विराट कोहली,सूर्यकुमार यादव,ऋषभ पंत,दिनेश कार्तिक,दीपक हुड्डा,हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा,आर अश्विन,यजुवेंद्र चहल,रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार,प्रदीप सिंह,आवेश खान