logo

Women's T20 WC : सेमीफाइनल में पहुंची इंडिया, हरमनप्रीत इस मामले में रोहित,विराट से निकली आगे

women_won.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साउथ अफ्रीका में चल रहे टी-20 विमेन वर्ल्ड कप (T20 Women World Cup) में अपने शानदार प्रदर्शन दिखा रही है। हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। सोमवार को ग्रुप-2 में अपने आखिरी मुकाबले में टीम को आयरलैंड को हराया। डकवर्थ-लुइस (DLS) मैथड के तहत भारतीयी टीम ने उस मुकाबले को 5 रन से अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने लगातार तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइन में अपनी जगह बना ली।


मंधाना ने खेला करियर की बेस्ट पारी
केबेरा के सेंट जॉर्जिया मैदान पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने करियर का बेस्ट पारी खेली। उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 87 रन की पारी खेली। उनके अलावा शेफाली वर्मा ने 24 और जेमिमा रोड्रिग्ज ने 19 रन का योगदान दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 14 रन बनाए। इनकी पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 155 रन बनाए। जवाब में आयरिश टीम ने 8.2 ओवर तक 54 रन ही बनाए थे कि बारिश आ गई। जब टीम इंडिया DLS मैथड के तहत 5 रन आगे थी। बारिश नहीं थमने के कारण भारत को विजयी घोषित किया गया।


हरमनप्रीत कौर ने अपने नाम किए दो शानदार रिकॉर्ड
वहीं इस मैच में कप्तान में हरमनप्रीत कौर ने भी अपने नाम दो शानदार रिकॉर्ड किए। सबसे पहले तो हरमनप्रीत ने अपने करियर का 150वां इंटरनेशनल टी 20 मैच खेला। ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली खिलाड़ी बन चुकी है। बता दें कि आजतक ये मुकाम किसी मेंस क्रिकेटर ने भी हासिल नहीं किया है। इस लिस्ट में  दूसरे नंबर पर हिटमैन रोहित शर्मा हैं। उनके नाम कुल 148 T20I मुकाबले हैं। जबकि विराट कोहली  ने अब तक कुल 115 T20I मैच खेला है। वहीं इस पारी में कौर ने 14 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने T20I करियर में 3000 रन भी पूरे कर लिए। वह विमेंस T20I क्रिकेट में ऐसा करने वाले भारत की पहली और दुनिया की चौथी खिलाड़ी बन गई हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT