logo

INDvsSA : भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम आज पहुंचेंगी रांची, 9 अक्टूबर को होगा मुकाबला

jsca2.jpg

रांची:
राजधानी रांची के JSCA स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका (India and South Africa) के बीच दूसरा वनडे मैच 9 अक्टूबर को (India South Africa ODI match in Ranchi) को खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीम आज रांची पहुंचेंगी (Both the teams will reach Ranchi today )। मैच को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

दोपहर 3 बजे दोनों टीमें पहुंचेंगी रांची
बता दें कि रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। इसके लिए शुक्रवार दोपहर 3 बजे के आस-पास दोनों टीमें रांची पहुंचेंगी। रांची एयरपोर्ट से दोनों टीमें होटल रेडिसन ब्लू जाएंगी। जहां दोनों टीम आराम करेंगी। संभावना है कि आज स्टेडियम में भारतीय टीम प्रैक्टिस करेगी। गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच पहला वनडे लखनऊ में खेला गया। जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 9 रन से जीत हासिल की।

टिकटों की बिक्री जारी
9 अक्टूबर को होनेवाले भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे के लिए गुरुवार से टिकटों की बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन शुरू की गयी। सुबह 9 बजे से स्टेडियम के पश्चिम गेट के पास बने काउंटरों पर टिकट की बिक्री शुरू हुई, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों की संख्या कम दिखी। पहले दिन करीब 4500 टिकट ऑनलाइन बिके, जबकि ऑफलाइन टिकटों के लिए बने पांच काउंटरों में से दिव्यांगों का एक काउंटर खाली रहा। शुक्रवार और शनिवार को भी टिकटों की बिक्री होगी। 

भारतीय टीम
शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शारदुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अवेश खान, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर

 दक्षिण अफ्रीका टीम
टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज जानेमन मालन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवेओ, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी