द फॉलोअप डेस्क
मैंच फिक्सिंग..इस शब्द से आप अनजान नहीं होंगे। पुरूष क्रिकेट में आपने इससे जुड़ी कई कहानी सुनी होगी। एस श्रीसंत का क्रिकेट कॉरियर मैंच सट्टेबाजी के आरोप से ही खत्म हो गई। लेकिन अब फिक्सिंग ने यह कहानी महिला क्रिकेट तक पहुंच गई है। दक्षिण अफ्रिका में खेले जा रहे महिला टी-20 विश्व कप का हिस्सा लेना गई बाग्लांदेश की टीम की परेशानी कम होने का नाम ही नहीं ले रही। जहां एक तरफ टीम इस खेल से बाहर हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर टीम की खिलाड़ी सीनियर खिलाड़ी शोहेली अख्तर पर साथी ऑलराउंडर लता मंडल को स्पॉट फिक्सिंग के लिए लाखों रुपयों का ऑफर देने का आरोप लगा है। लता को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। बांग्लादेश की टीम वो मुकाबला 8 विकेट से हार गई थी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें:- बड़ी खबर : BCCI के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने अपने पद से दिया इस्तीफा

वायरल हुआ ऑडियो
बांग्लादेश मीडिया के अनुसार, शोहेली अख्तर ने आकाश नाम के एक सट्टेबाज से स्पॉट फिक्सिंग को लेकर एक पेशकश मिलने की बात स्वीकार की है। इसका एख ऑडियो इन दिनों खुब वायरल हो रहा है। जिसमें अख्तर ने लता से बातचीत के दौरान आकाश को अपना चचेरा भाई बताया था। आकाश ने शोहेली को कहा था कि सभी खिलाड़ी भ्रष्ट हैं। इसे गलत साबित करने के लिए शोहेली ने लता मंडल को स्पॉट फिक्सिंग का ऑफर दिया था।

हिट विकेट के लिए 20 से 30 लाख रुपये मिलेंगे
बता दें कि रेवस्पोर्टज ने शोहेली अख्तर और लता मंडल के बीच स्पॉट फिक्सिंग के ऑफर को लेकर जो बातचीत हुई है, उसकी रिकॉर्डिंग सुनी है। इसका जो ऑडियो सामने आया है, उसमें शुरुआत में शोहेली अख्तर स्पॉट फिक्सिंग का ऑफर देते हुए लता से कहती है कि डरने की कोई बात नहीं है मैं आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचाऊंगी। आप की जब भी मर्जी हो तब आप फिक्सिंग कीजिए और अगर आप ऐसा नहीं करना चाहती तो कोई बात नहीं है।इस ऑडियो में शोहेली को लता मंडल ये कहते हुए भी सुना जा सकता है कि अगर आप एक मैच अच्छा खेती है तो दूसरे में आप स्टंपिंग या हिट विकेट आउट हो सकती हैं। आपको हिट विकेट के लिए 20 से 30 लाख रुपये मिलेंगे और अगर स्टपिंग होती हैं तो आपको 5 लाख रुपये मिलेंगे। अगर आपको लगता है कि यह पैसा कम है तो आप सीधा बोल सकती हैं। मैं अपने भाई आकाश को ये जानकारी दूंगी।

मैं इन चीजों में शामिल नहीं...
जवाब में लता मंडल ने कहा, 'नहीं मेरी दोस्त, मैं इन चीजों में शामिल नहीं हूं। कृपया मुझे ये चीजें मत बताओ। मैं ये चीजें कभी नहीं कर सकूंगी। मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि कृपया मुझे ये बातें न बताएं।' बाद में लता ने इसकी शिकायत बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और टीम मैनेजमेंट से कर दी थी बीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजामुद्दीन चौधरी ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, 'आईसीसी की एंटी-करप्शन यूनिट इन मामलों को देखती है। यह बीसीबी की जांच का विषय नहीं है। हम समाचार रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया नहीं दे सकते. यह बहुत संवेदनशील है।'
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT