डेस्क:
फीफा वर्ल्ड कप 2022 (fifa world cup 2022) का फाइनल मुकाबला आज फ्रांस और अर्जेंटीना (France and Argentina) के बीच रात 8:30 बजे से खेला जाएगा। मुकाबला कतर के लुसैल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। जहां एक ओर डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस है तो वहीं दूसरी ओर मेसी की टीम अर्जेंटीना है। दोनों टीमों के वर्ल्ड कप हिस्ट्री में दो बार यह खिताब जीता है। बता दें कि अर्जेंटीना ने आखिरी बार 36 साल पहले 1986 में यह ट्रॉफी उठाया था। इसके बाद से अबतक टीम इसका इंतजार ही कर रही है। फ्रांस ने 1998 और 2018 में वर्ल्ड कप जीता। फ्रांस के पास लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप जीतने का मौका है।

12 बार आमने-सामने आई है दोनों टीम
अभी तक फुटबॉल के मैदान पर अर्जेंटीना और फ्रांस की 12 बार टक्कर हुई है। इसमें अर्जेंटीना ने 6 मुकाबलों में जीत हासिल की है। फ्रांस ने सिर्फ तीन मैच जीते हैं और तीन ड्रॉ रहे। दोनों का पहला मुकाबला 1930 में हुए पहले वर्ल्ड कप में हुआ था। उस मैच को अर्जेंटीना ने 1-0 से अपने नाम किया था। फ्रांस को अर्जेंटीना के खिलाफ पहली जीत 1971 में हुए इंटरनेशनल फ्रेंडली में मिली थी। उस मैच को फ्रांस ने 4-3 से अपने नाम किया था। वहीं दोनों के बीच आखिरी मुकाबला 2018 वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 नॉकआउट मुकाबले में मिले थे। इन दोनों के बीच रोमांचक मैच हुआ था। फ्रांस ने मुकाबला 4-3 से जीता था। इसी वजह से अर्जेंटीना वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी। इस बार अर्जेंटीना अपनी पिछली हार का बदला लेना चाहेगी।
सेमीफाइनल का सफर
बता दें कि सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से पराजित किया था। इस जीत के चलते जहां फ्रांस अब लगातार दूसरी और ओवरऑल तीसरी बार वर्ल्ड कप खिताब जीतने से एक कदम दूर हैं। वहीं सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और क्रोएशिया के बीच खेला गया था। मेसी ने क्रोएशिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था। मेसी ने अपनी ओर से पहला गोल दागा था। वहीं दूसरे गोल में साथी खिलाड़ी जूलियन अल्वारेज की मदद से दागा। फिर अपने प्रतिद्वंदी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वहीं जूलियन ने इस मुकाबले दो गोल दागकर अपने टीम को फाइनल में पहुंचाया था।

फ्रांस की संभावित प्लेइंग-11
ह्यूगो लॉरिस (गोलकीपर), जूलियस कौंडे, राफेल वराने, इब्राहिमा कोनाटे,थियो हर्नांडेज, एंटोनी ग्रीजमैन,, ऑरेलियन टॉचमनी, यूसुफ फोफाना, ओस्मान डेम्बेले, ओलिवर जीरूड और कीलियन एम्बाप्पे।
अर्जेंटीना की संभावित प्लेइंग-11
एमिलियो मार्टिनेज, सर्जियो रोमेरो, टागलियाफिको, निकोलस ओटामेंडी, मोलिना, रोड्रिगो डी पॉल, एल पेरेडेस, एंजो फर्नांडेज, एंजल डी मारिया , लियोनल मेसी और जूलियन अल्वारेज।