logo

Asia Cup 2022 : एशिया कप में आज हांगकांग से भिड़ेगी टीम इंडिया, दोनों टीमों के बीच पहला T20 मुकाबला

indiavs_hongkongg.png

डेस्क:
पहले मैच में पकिस्तान (Pakistan) को 5 विकेट से हराने के बाद आज भारतीय टीम हांगकांग (India vs Hong Kong today) से भिड़ेगी। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में शुरू होगा। बता दें कि भारत पहली बार हांगकांग से टी20 मैच खेलेगा। जानकारी के अनुसार आज के मैच में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को आराम दिया गया है। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कोशिश रहेगी कि इस मुकाबले के जरिये केएल राहुल (KL Rahul), युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) जैसे खिलाड़ियों को अपनी लय में वापस आने का मौका मिल जाए। विराट कोहली (Virat Kohli) की भी कोशिश रहेगी कि अपने बल्ले से धमाकेदार पारी खेल पुराना आत्मविश्वास हासिल करें। 

हॉन्ग कॉन्ग और भारत साल 2018 में आए थे आमने-सामने
हॉन्गकॉन्ग और भारत की टीम 4 साल पहले 2018 में एशिया कप के ग्रुप ए मुकाबले में आमने-सामने हुई थी। 50-50 ओवर के उस मुकाबले में भारत ने शिखर धवन के 127 रन की बदौलत 285 का स्कोर खड़ा किया था। हांगकांग की टीम ने भी रन चेज के दौरान दमदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट गंवाकर 259 रन बना लिए थे। इस तरह भारत को 26 रन से जीत मिली थी। इसके पहले साल 2008 में दोनों टीम आमने-सामने आई थी।


भारत की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, आवेश खान, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।

हॉन्ग कॉन्ग की संभावित प्लेइंग-11

निजाकत खान (कप्तान), बाबर हयात, यास्मीन मुर्तजा, किनचित शाह, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), हारून अरशद, एजाज खान, जीशान अली, एहसान खान, आयुष शुक्ला, मोहम्मद गजानफर।