हैदराबाद:
भारत-ऑस्ट्रेलिया (India-Australia) के बीच तीसरा टी20 मुकाबला (3rd T20 Match) हैदराबाद में खेला जाएगा। टिकट ब्रिकी के दौरान गुरुवार को भगदड़ मच गई। जिस पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। बता दें कि हैदराबाद में करीब 3 साल बाद इंटरनेशनल मुकाबला होने जा रहा है। इससे पहले दिसंबर 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेला गया था। वह मैच भी टी20 फॉर्मेट में था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मिली जानकारी के अनुसार टिकट खरीदने के लिए रात 3 बजे से ही क्रिकेट फैंस स्टेडियम के बाहर पहुंचने लगे। सुबह होते ही भीड़ बढ़ गई। भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जिसके बाद भगदड़ मच गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस ने लाठियों का इस्तेमाल कर भीड़ में मौजूद लोगों पर कार्रवाई कर रही है। दरअसल, कुछ फैंस सुबह 5-6 बजे से ही टिकट के लिए कतार में लग गए और फिर देखते ही देखते वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसे काबू करने के लिए पुलिस बल को आना पड़ा। भीड़ में हंगामा होता देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
Nobody has died in the incident, confirmed Joint CP (Special Branch) of the Hyderabad City Police https://t.co/VtKBu9pQx6
— Siddharth KumarSingh (@siddharthk63) September 22, 2022
फैंस ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन पर लगाया आरोप
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ फैंस ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन पर टिकट बिक्री में धांधली के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सभी टिकट की बिक्री नहीं की जा रही थी। एक फैन ने कहा, ‘जब हमने अपने मनचाहे स्टैंड का टिकट मांगा तो बताया गया कि सिर्फ 850 रुपए और 1200 रुपए की टिकट उपलब्ध है। ऐसे कैसे हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) ने सिर्फ इतने ही टिकट बिक्री के लिए रखे? इसमें कोई पारदर्शिता नहीं है। हम HCA से जवाब चाहते हैं।
