डेस्क:
भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज (India-New Zealand T20 series) का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल स्टेडियम (Narendra Modi International Stadium) में खेला जाएगा। दोनों टीमें 1-1 से सीरीज की बराबरी पर है। आज का मुकाबला निर्णायक है। जो टीम जीतेगी, उसका सीरीज पर कब्जा होगा। इसके साथ ही अगर भारत यह मुकाबला जीतेगी तो वह लगातार चौथी बार कीवियों का हराएगी।

कहां देखें मुकाबला
भारत और न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं। इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार (Hotstar) एप पर देखी जा सकती है।
कैसा रहेगा पिच
भारत के सबसे बड़े यानी नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्बाजों के लिए काफी फायदेमेंद रही है। यहां बल्लेबाजी करना आसान देखा गया है, क्योंकि इस ग्राउंड का आउटफील्ड तेज है, ऐसे में अगर कोई टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला करती है, तो बल्लेबाज मैदान पर कई बड़े-बड़े शॉट्स लगाते हुए दिख सकते है। हालांकि, इस पिच पर मैच के शुरुआती ओवर्स में तेज गेंदबाजी को नई गेंद से मदद मिल सकती है। इस मैदान पर अब तक कुल 9 मैच खेले गए हैं। जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 5 मैच जीते है, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने 4 मुकाबले जीते है।

भारत की संभावित प्लेइंग-11
शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल/उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11
फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।