logo

एशियन हॉकी चैंपियनशिप में आज चीन से भिड़ेगी टीम इंडिया, कब शुरू होगा मुकाबला

hockey_india_3.jpg

द फॉलोअप डेस्क

एशियन हॉकी चैंपियनशिप में आज भारत का मुकाबला चीन से होगा। टीम इंडिया रांची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में रात 8:30 बजे चीन से भिड़ेगी। सविता पुनिया की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अपने पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं। टीम इंडिया ने पहले थाईलैंड को 7–1 और फिर मलेशिया को 5–0 से हराया। हालांकि, आज चीन के सामने भारत को कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। बता दें कि एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को चीन के हाथों हार मिली थी। अब भारतीय टीम घरेलू दर्शकों के सामने हिसाब चुकता करना चाहेगी।


भारत ने मलेशिया को 5-0 से दी मात
बता दें कि शनिवार को भारतीय टीम ने मलेशिया को 5-0 गोल से हराकर चैंपियनशिप में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर थी। आज भारतीय टीम जीत का हैट्रिक लगाने की उम्मीद से मैदान में उतरेगी। शनिवार को भारत की ओर से वंदना ने दो, संगीता लालरेम्सियामी और ज्योति ने एक-एक गोल किए। वहीं अनुभवी वंदना कटारिया को दो गोल करने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। 


आज के मैच का शेड्यूल

 पहला मुकाबला-कोरिया बनाम मलेशिया- शाम 4 बजे

दूसरा मुकाबला- थाईलैंड और जापान -शाम 6:15 बजे से

तीसरा मुकाबला भारत बनाम चीन- रात 8:30 बजे से 

कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे
बता दें कि टूर्नामेंट में एशिया के 6 टीमों ने भाग लिया है। जिनके बीच कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें भारत के अलावा इसमें गत विजेता जापान, उपविजेता कोरिया, चीन,थाईलैंड और मलेशिया की टीमें ने हिस्सा लिया है। प्रत्येक दिन 3 मुकाबले खेले जाएंगे। हालिया प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार है। बता दें कि रांची के दर्शकों के लिए सलीमा टेटे, निकी प्रधान और संगीता कुमारी जैसी खिलाड़ियों को सामने से खेलते हुए देख का ये अच्छा मौका है। बता दें कि शानदार खेल का लुत्फ उठाने के लिए आपको कोई भुगतान नहीं कर पड़ेगा। दर्शकों के एंट्री मुफ्त है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N