logo

Sports : एशिया कप में महामुकाबला आज, 10 महीने बाद भिड़ेगा चिर-प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान

india_pak.jpg

डेस्क:
एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का आगाज हो गया है। आज भारतीय टीम (Indian Team) की पाक टीम (Pakistan Tean) से भिड़ंत होने वाली है। 10 महीने के लंबे अंतराल के बाद आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। एशिया कप ग्रुप A के तहत होने वाला यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में शुरू होगा। इससे पहले दोनों ही टीमें इसी मैदान पर 24 अक्तूबर 2021 को टी20 वर्ल्ड कप (T-20 World Cup) में आमने-सामने हुई थीं। जब भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

यहां देखे मैच
मैच का लुत्फ आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल के साथ डीडी स्पोर्ट्स पर उठा सकते हैं। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं। मुकाबला शाम 7:30 बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा।


बदला लेने उतेरेगी भारतीय टीम
रविवार को होने वाले एशिया कप के महत्वपूर्ण मैच में भारत अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से बदला चुकता करने के लिए उतरेगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली पिछले एक दशक से सीमित ओवरों की क्रिकेट में भारतीय टीम के महत्वपूर्ण सदस्य रहे हैं, लेकिन उन्हें 10 महीने पहले इसी मैदान पर टी-20 विश्वकप के दौरान पाकिस्तान से हार का करारा झटका सहना पड़ा था। भारत के यह अनुभवी बल्लेबाज अब एशिया कप में कहानी बदलने के लिए पूरी तरह से बेताब होंगे। रोहित जहां अपने अतिरिक्त आक्रामक बल्लेबाजी रवैये को अपने इस चिर प्रतिद्वंदी के खिलाफ नये आयाम देना चाहेंगे, वहीं कोहली के लिए यह मुश्किल दौर से उबर कर फॉर्म में वापसी करने का उपयुक्त मंच होगा।

भारत की संभावित प्लेइंग 11: 
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11:
 बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमां, आसिफ अली, इफ्तिखार अहमद, हैदर अली, शादाब खान (उपकप्तान), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह और हारिस रऊफ