logo

INDvsSA : निर्णायक मुकाबला शुरू, कौन करेगा सीरीज पर कब्जा

india_vs_SA_22.jpg

डेस्क:
भारत (India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (One Day Series) का आज तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला (third and deciding match will be played ) जाएगा। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में होगा। मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। बता दें कि शिखर धवन (Shikher Dhawan) आर्मी ने दूसरे वनडे में शानदार जीत हासिल कर 1-1 से सीरीज में बराबरी कर ली है। आज के मुकाबले में टीम इंडिया जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। 

बारिश के कारण टॉस में देरी
 भारतीय टीम के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बता दें कि बारिश के कारण टॉस में छोड़ी देरी हुई । टॉस पहले दोपहर 1:00 बजे होना था,लेकिन बारिश के कारण दोपहर 1:40 बजे टॉस हुआ। बता दें कि पिछले तीन-चार दिनों से दिल्ली में काफी बारिश हो रही है।
कहां देखे मुकाबला
मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। साथ ही अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में भी कमेंट्री के साथ इस मैच का मजा लिया जा सकता है। मुकाबले की लाइव-स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकती है। 


टीम इंडिया की प्लेइंग-11
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और आवेश खान।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11

डेविड मिलर(कप्तान) क्विंटन डिकॉक, टेंबा बावुमा, रीजा हेन्ड्रिक्स, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, वेन पर्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा,ब्योर्न फोर्टुइन, लुंगी एनगिडी।