logo

Viral Video : IPL 2023 से पहले मैदान पर हेलिकॉप्टर शॉट लगाकर माही ने अपनी मंशा जाहिर की

dhoni_in_yellow3.jpg

डेस्क:
IPL 2023 की शुरूआत में अब चंद महीने का समय बचा है। महेंद्र सिंह धोनी के फैंन उन्हें मैदान पर चौके-छक्के लगाते हुए देखने के लिए काफी उत्सुक है। इसी बीच माही का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने अपने तेवर की झलक दिखाई है। धोनी मैदान पर जमकर पसीने बहाते दिख रहे है। इस वीडियो में माही आईपीएल के लिए नेट्स पर जमकर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं। माही लंबे-लंबे छक्के लगाकर अपनी मंशा भी जाहिर कर रहे हैं। उनके इस अंदाज से लगता है कि धोनी की फैंस को धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट देखने को मिलेगा।

वीडियो हुआ वायरल
ऐसा माना जा रहा है कि IPL 2023 धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। ऐसे में वे इसे अपने और अपनी टीम के लिए खास बनाना चाहते हैं। धोनी के फैंस ने हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में मैदान पर प्रेक्टिस करते नजर आ रहे हैं। इसमें वे एक गेंद पर साइड हटकर शानदार हेलिकॉप्टर शॉट खेलते हैं और पुराने दिनों की याद दिला देते हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर हर तरफ वायरल हो रहा है और सभी लोग इस पर शानदार कमेंट्स कर रहे हैं।


साल 2022 चेन्नई के लिए बेहद खराब
IPL के इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके अबतक 4 बार चैंपियन रही है। माही एक बार फिर से टूर्नामेंट के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। हालांकि साल 2022 में माही ने कप्तानी छोड़ कर रवींद्र जडेजा को कप्तान बना दिया था। जिसके बाद जडेजा ने वापस से कप्तानी माही को सौंप दी थी। पिछला सीजन चेन्नई के लिए काफी खराब रहा था। टीम टूर्नामेंट में नौवें स्थान पर रही थी और सिर्फ 4 मैच ही जीत पाई थी।